पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन

राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। शहर की लाइफलाइन बनने जा रही मेट्रो सेवा के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर तेजी से काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 15, 2026, 12:51:00 PM

राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। शहर की लाइफलाइन बनने जा रही मेट्रो सेवा के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर तेजी से काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगर सभी प्रक्रियाएं तय योजना के अनुसार पूरी हो जाती हैं, तो मार्च के दूसरे सप्ताह से भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयारियों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है।

मेट्रो विस्तार को लेकर राजधानी में चल रहा निर्माण कार्य अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच लगभग सभी सिविल और तकनीकी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। फिलहाल सुरक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा में सेवा शुरू की जा सके। मेट्रो परियोजना के इस चरण के शुरू होने से शहर के लाखों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है

मेट्रो संचालन से पहले सबसे महत्वपूर्ण चरण कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की जांच है. 25 फरवरी के आसपास उनकी टीम पटना पहुंचकर अंतिम निरीक्षण करेगी. उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही उद्घाटन की तारीख तय होगी. पटना मेट्रो रेल कापरेशन के अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी परीक्षण तेजी से पूरे किए जा रहे हैं ताकि मार्च में सेवा शुरू करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

हाल ही में भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल (EIG) आनंद कुमार ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान कैटेनेरी मेंटेनेंस व्हीकल के जरिए बिजली की लाइनों और ट्रैक्शन सिस्टम की बारीकी से जांच की गई.

भले ही मलाही पकड़ी तक मेट्रो पहुंचने वाली है, लेकिन बीच में पड़ने वाले खेमनीचक स्टेशन पर फिलहाल ट्रेन नहीं रुकेगी. तकनीकी कारणों और जमीन मिलने में हुई देरी की वजह से इस स्टेशन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है.

अधिकारियों के मुताबिक खेमनीचक स्टेशन को पूरी तरह कार्यात्मक होने में कम से कम तीन से चार महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है. तब तक ट्रेनें इस स्टेशन से बिना रुके गुजरेंगी. वर्तमान में आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच पहले से ही मेट्रो का ट्रायल रन और सीमित परिचालन सफल रहा है.

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM