मलाही पकड़ी तक दौड़ने लगी पटना मेट्रो, CM ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ क‍िया सफर, 15 मिनट में 6.2km का सफर

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्‍य के साथ सीएम ने मेट्रो में सफर भी किया।

मलाही पकड़ी तक दौड़ने लगी पटना मेट्रो, CM ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ क‍िया सफर, 15 मिनट में 6.2km का सफर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 02, 2026, 12:53:00 PM

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटनावासियों को गुरुवार को बड़ी सौगात दी। अब पटना मेट्रो का दायरा और बढ़ गया। मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्‍य के साथ सीएम ने मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक गए, करीब 5 मिनट में ये सफर पूरा हुआ। उनके साथ मंत्री नीतीश मिश्रा, जदयू नेता संजय सिंह, मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत समेत अन्‍य अधिकारी भी थे। 

पटनावासियों को अब न्‍यू आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पांच स्‍टेशनों के बीच मेट्रो की सुविधा मिल गई है। इस खंड में न्यू आइएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, खेमनीचक स्टेशन पर निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए मेट्रो ट्रेन इस स्टेशन से होकर तो गुजरेगी, लेकिन फिलहाल यहां स्टॉपेज नहीं है।। स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बाद यात्रियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। मलाही पकड़ी तक मेट्रो का अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं न्यू आइएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक किराया 15 रुपये रहेगा।

मलाही पकड़ी मेट्रो की शुरुआत होने से अब 6.2 KM की दूरी 15 मिनट में तय होगी। ISBT से मलाही पकड़ी का किराया 30 रुपए होगा। पहले भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे। रूट बढ़ने के बाद फेरे 24 से घटकर 22 रह जाएंगे। एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे। हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। 

बता दें कि पटना शहर में 31.9 किमी लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण हो रहा है। इस पर 13,365 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। दानापुर से पटना सिटी तक का इलाका शामिल है। प्रथम चरण के पहले कॉरिडोर में 6 अक्टूबर 2025 को आईएसबीटी से भूतनाथ तक करीब 3.2 किलोमीटर मेट्रो सेवा शुरू की गई थी। अब करीब आठ महीने बाद आज दो जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार किया। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक लगभग छः किलोमीटर तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों का आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा।

बतातें चलें कि मलाहीपकड़ी के आगे मेट्रो को भूमिगत मार्ग पर संचालित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पीएमसीएच, गांधी मैदान, डाकबंगला होते हुए पटना जंक्शन तक पहुंचेगी। इस रूट पर राजेंद्र नगर, मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना साइंस कॉलेज, पीएमसीएच, गांधी मैदान और आकाशवाणी सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM