अब मलाही पकड़ी तक ले मेट्रो ट्रेन की सुविधा, सीएम ने किया उद्घाटन की तारीख का ऐलान

अब मलाही पकड़ी तक ले मेट्रो ट्रेन की सुविधा, सीएम ने किया उद्घाटन की तारीख का ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 6:52:00 PM

राजधानी के लोगों को जल्दी अब हीं मेट्रो की और ज्यादा दूरी तक सुविधा मिलने वाली है। दरअसल पटना मेट्रो का विस्तार होने वाला है। अगले महीने में इसका विस्तार हो जाएगा। अब पटना मेट्रो मलाही पकड़ी स्टेशन तक चलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लोकार्पण की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीएम ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

दरअसल सोमवार को राजधानी स्थित अपने आवास पर सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की हाई लेवल समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि आगामी दो जुलाई को मलाई पकड़ी तक पटना मेट्रो के रूट का उद्घाटन हो जाएगा। सीएम ने राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को स्थाई समाधान वाला प्लान भी तैयार करने को कहा। सीएम ने कहा कि परियोजना के हर चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन निर्धारित करके उसे समय सीमा में पूरा किया जाए साथ ही गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि पटना मेट्रो का निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को और कम से कम असुविधा हो। सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने वाली एक अहम प्रोजेक्ट है। पटना मेट्रो के विभिन्न निर्माण स्थलों पर एक साथ तेजी से काम चलाया जाए। निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी इस परियोजना की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

बता दे कि राजधानी में पटना मेट्रो के दो कॉरिडोर ब्लू लाइन और रेड लाइन बनाई जा रही है। वर्तमान में न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ पर मेट्रो ट्रेन चल रही है। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले इसकी शुरुआत की गई थी। ब्लू लाइन कॉरिडोर के तहत पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक मेट्रो लाइन चलेगी। जबकि रेड लाइन कॉरीडोर के तहत न्यू आइएसबीटी से पटना जंक्शन तक मेट्रो चलेगी। इसमें दानापुर से खेमानी चौक तक की दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। जबकि पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक की दूरी लगभग साढे 14 किलोमीटर है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM