खाजपुरा शिव मंदिर से निकलेंगी 30 से ज्यादा शोभायात्राएं, कार्यक्रम में पहुंचे CM Nitish, 5 मिनट में निकले

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी पटना से लेकर बक्सर, मुजफ्फरपुर और देवघर तक शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

खाजपुरा शिव मंदिर से निकलेंगी 30 से ज्यादा शोभायात्राएं, कार्यक्रम में पहुंचे CM Nitish, 5 मिनट में निकले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 15, 2026, 5:36:00 PM

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे बिहार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी पटना से लेकर बक्सर, मुजफ्फरपुर और देवघर तक शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, माँ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
की। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा में भगवान भोलेनाथ एवं मॉ पार्वती की पूजा-अर्चना

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद  संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

वहीं बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित Brahmeshwar Nath Temple में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां सुबह से ही करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। अनुमान है कि लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध Garibnath Temple में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के जिलों से लोग जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।


इधर देवघर स्थित Baidyanath Temple, जिसे बाबा धाम के नाम से जाना जाता है, वहां अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। यहां लगभग 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

महाशिवरात्रि पर पूरे प्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।


Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM