मधेपुरा में हैवानियतः शादी का झांसा देकर प्रेमी ने बुलाया, फिर 4 दोस्तों संग नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप

बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है

मधेपुरा में हैवानियतः शादी का झांसा देकर प्रेमी ने बुलाया, फिर 4 दोस्तों संग नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 29, 2026, 11:15:00 AM

बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पीड़िता बेहोशी की हालत में एक मंदिर के पास पाई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां वह करीब दो दिनों तक बेहोशी की हालत में रही। बुधवार को होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

पीड़िता के अनुसार, एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर फोन पर बुलाया था। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंची, तो वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देने के बाद उसे बेहोशी की हालत में धार्मिक स्थल के पास छोड़कर फरार हो गए

पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि केस दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी संदीप सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी रौशन कुमार, जो शंकरपुर के बसंतपुर का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मोबाइल के जरिए छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिलाया। सिंहेश्वर मंदिर परिसर में हर रविवार गंगा महाआरती होती है, जहां लोगों की आवाजाही रहती है, उसी इलाके में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

Trending News

ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM