स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे

स्थापना दिवस पर गरजे लालू, बोले पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता, हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 2:40:00 PM

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित किया। राजधानी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में लालू प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहे। पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। 

इससे पहले समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई। स्थापना दिवस को लेकर सुबह से ही पार्टी कार्यलय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का स्वागत लालटेन भेंट करके किया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ पार्टी के समर्थन में लगातार जोशिले नारे लगाते रहे। 

अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पार्टी की ताकत उसकी एकजुटता में है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर के काम करना होगा। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की आवाज को उठती रही है। आगे भी इसी दिशा में काम जारी रहेगा। लालू केवल इतना पर ही नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी ने हर दौर में चुनौतियों का सामना किया है। राजनीतिक परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो, संगठन पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह हर गांव और हर शहर में जाकर के लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को और विचारों को पहुंचाएं। 

स्थापना दिवस के मौके पर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र और पार्टी के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे। स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM