मुकेश सहनी की प्रेस वार्ता से पहले होटल सील, पार्टी ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला

मुकेश सहनी की प्रेस वार्ता से पहले होटल सील, पार्टी ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 4:04:00 PM

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने कुशीनगर में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की प्रस्तावित प्रेस वार्ता से पहले होटल शिवायम पैलेस को पुलिस द्वारा सील किए जाने की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि आज अपराह्न तीन बजे होटल शिवायम पैलेस में मुकेश सहनी मीडिया को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने होटल को सील कर दिया। यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, दुर्भावनापूर्ण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। देव ज्योति ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण ढंग से प्रेस वार्ता करने की भी अनुमति नहीं दी जाती, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि हिटलरशाही जैसी कार्यशैली देखने को मिल रही है। वीआईपी इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों और नेताओं की आवाज़ को इस प्रकार दबाने का हर प्रयास जनता के अधिकारों का भी अपमान है। इससे पहले मुकेश सहनी यूपी के कई जिलों के दौरे पर निकले हुए थे। जहां पुलिस ने उनको हाउस अरेस्ट किया था। अब कुशीनगर का मामला सामने आ गया है। वीआइपी ने इन सभी मामलों को लेकर अपनी कडी प्रतिक्रिया दी है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM