आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा

आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 5:51:00 PM

बिहार के हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले वर्ष यानी 2027 से पटना एयरपोर्ट से पहली बार हज आने-जाने की सुविधा शुरू होने जा रही है। यहां से हज यात्री सीधे जेद्दाह या मदीना पहुंच सकेंगे। इस यात्रा में करीब 7 घंटे का समय लगेगा। पटना एयरपोर्ट से वर्ष 2011 तक हज आने-जाने की यात्रा लोग करते थे, लेकिन उस समय यात्रियों को कोलकाता होते हुए सऊदी अरब जाना पड़ता था। अब यह परेशानी समाप्त हो जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के पास ही हज भवन होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विभाग ने सभी इच्छुक आजमीन-ए-हज से अपील की है कि समय रहते पासपोर्ट बनवा लें और आवेदन में पटना को विकल्प के रूप में चुनें।

गया एयरपोर्ट से भी 2027 में हज आने-जाने की यात्रा शुरू होने जा रही है। यहां 2012 से 2025 तक सीधी उड़ानें संचालित होती रहीं। वर्ष 2026 में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण ऑपरेशन रद्द कर दिया गया था। अब इसे फिर शुरू किया जा रहा है। हज 2027 के लिए देश के 19 एयरपोर्ट से ऑपरेशन होंगे। इनमें पटना, गया, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कालीकट, कोचीन, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कन्नूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और विजयवाड़ा शामिल हैं। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हार्डिंग रोड स्थित हज भवन में भी हज फॉर्म भरने के साथ पासपोर्ट संबंधी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

सऊदी अरब के दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे। 65 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को एक अटेंडेंट साथ ले जाना अनिवार्य होगा, जिसका पूरा खर्च यात्री को स्वयं वहन करना पड़ेगा। पासपोर्ट अनिवार्य है और उसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। बिहार का हज कोटा लगभग 12 हजार है। राज्य में आमतौर पर कोटा पूरा नहीं भर पाता है, इसलिए आवेदन करने वालों के चयन की संभावना काफी अधिक रहती है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1 लाख 52 हजार 300 रुपये जमा करने होंगे। हज पैकेज की पूरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM