अच्छी खबर: बिहार व हरियाणा के बीच शुरु होगी अंतरराज्यीय बस सेवा, बस परिचालन समझौते पर हुआ हस्ताक्षर

अच्छी खबर: बिहार व हरियाणा के बीच शुरु होगी अंतरराज्यीय बस सेवा, बस परिचालन समझौते पर हुआ हस्ताक्षर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 10, 2026, 5:45:00 PM

बिहार सरकार ने राज्य के यात्रियों, विशेषकर हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में द्विपक्षीय इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ। इकरारनामे पर बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा उपस्थित थे। यह पहल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व, परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत के मार्गदर्शन तथा परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार के निर्देशन में साकार हुई है। इस समझौते के तहत दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं का संचालन हो सकेगा तथा विशेष रूप से हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को किफायती दरों पर बेहतर बस सेवा उपलब्ध होगी।

द्विपक्षीय समझौते के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य निर्धारित शहरों के लिए आधुनिक वातानुकूलित (एसी) बसों का नियमित परिचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके। परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर जुलाई माह के अंत तक अंतरराज्यीय बस सेवा प्रारंभ कर दी जाए। बसों के परिचालन से यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा।

परिवहन सचिव राजकुमार ने बताया कि बिहार सरकार अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हरियाणा के साथ संपन्न यह इकरारनामा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रियों को कम किराये में गुणवत्तापूर्ण एसी बस सेवा उपलब्ध होगी तथा निजी परिवहन पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के प्रमुख राज्यों से बेहतर एवं सुव्यवस्थित बस सेवाओं के माध्यम से जोड़ना है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके। हरियाणा देश के प्रमुख औद्योगिक एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्यों में से एक है। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और अंबाला जैसे शहरों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य व्यवसायों में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं व्यवसायी भी नियमित रूप से दोनों राज्यों के बीच यात्रा करते हैं। 

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि अब तक अधिकांश यात्रियों को निजी बसों अथवा अन्य महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें अधिक किराया देना पड़ता था और कई बार असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता था। नई अंतरराज्यीय बस सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों को कम किराये पर सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वसनीय सरकारी परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि त्योहारों, अवकाश एवं विशेष अवसरों पर यात्रियों को बेहतर विकल्प भी मिलेगा।

यह बस सेवा केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बिहार एवं हरियाणा के बीच आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संबंधों को भी नई गति प्रदान करेगी। दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसरों तक पहुंच सरल होगी तथा निवेश एवं पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। नियमित सार्वजनिक परिवहन सेवा से दोनों राज्यों के बीच लोगों का संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM