पटना में सोना-चांदी सस्ता, मिल रहा आकर्षक ऑफर, बाजारों में ग्राहकों की उमड़ी भीड़

सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पटना में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट से बाजार में रौनक लौटी है। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, दानापुर समेत कई बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

पटना में सोना-चांदी सस्ता, मिल रहा आकर्षक ऑफर, बाजारों में ग्राहकों की उमड़ी भीड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 28, 2026, 3:56:00 PM

सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिन लोगों ने जून से पहले सोना-चांदी खरीदा था, उनके लिए जून का महीना ख़राब रहा है क्‍योंकि इस महीने के दौरान सोने (Gold Rate Today) और चांदी (Silver Price) के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब इस महीने जो सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। वहीं राजधानी पटना में सोना-चांदी सस्ता हुआ है।    

पटना में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट से बाजार में रौनक लौटी है। पिछले एक महीने में सोना करीब ₹13,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत भी घटकर लगभग ₹2.22 लाख प्रति किलो पहुंची है। 22 कैरेट सोना करीब ₹1.34 लाख प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1.11 लाख प्रति 10 ग्राम है।

शादी के सीजन में ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज में छूट और आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। पुराने गहनों के एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर से खरीदारी बढ़ी है। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, दानापुर समेत कई बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि कीमतों में गिरावट से ज्वेलरी बिक्री और बढ़ेगी।

सोने की कीमत में (Gold Rate Today) 6,662 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि चांदी की कीमत (Silver Price) 22,314 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। पिछले चार हफ्तों से लगातार सोना-चांदी की कीमत गिरती जा रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2510 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2300 रुपये तक नीचे आया है। 

आज 28 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 144100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट कायम है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये नीचे आया है। 28 जून की सुबह चांदी की कीमत 240000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

आज सोने का दाम 28 जून 2026 ( Gold rate Today 28 June 2026)

शहर    24 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम)       22 कैरेट सोना ( ₹/10 ग्राम)

नई दिल्ली    ₹1,43,050                            ₹1,31,129

मुंबई    ₹1,43,290                               ₹1,31,349

कोलकाता    ₹1,43,100                      ₹1,31,175 

चेन्नई    ₹1,43,710                          ₹1,31,734

बेंगलुरु    ₹1,43,410                         ₹1,31,459

हैदराबाद    ₹1,43,520                     ₹1,31,560

पटना      ₹144000                         ₹132000    

देश में आज चांदी का भाव- Silver Rate Today 28 June 2026

शहर    10 ग्राम चांदी का भाव    100 ग्राम चांदी का भाव    1 किलो चांदी का भाव

दिल्ली    ₹2,400                         ₹24,000                                ₹2,40,000

मुंबई    ₹2,400                     ₹24,000                                       ₹2,40,000

कोलकाता    ₹2,400         ₹24,000                                             ₹2,40,000

चेन्नई    ₹2,350                     ₹23,500                                          ₹2,35,000

पटना    ₹2,400              ₹24,000                                                    ₹2,40,000

बता दें कि सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना जिसके चलते निवेशक सोने की बजाय डॉलर में निवेश कर रहे हैं। दूसरा कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका है। वैश्विक अस्थिरता कम होने से इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM