सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा उजागर, लिखित में दूसरे से परीक्षा दिलाई, शारीरिक में खुद पहुंचे चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

पटना के गर्दनीबाग मैदान में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा उजागर, लिखित में दूसरे से परीक्षा दिलाई, शारीरिक में खुद पहुंचे चार अभ्यर्थी गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 16, 2026, 8:37:00 PM

पटना के गर्दनीबाग मैदान में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पीईटी के दौरान बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी मिलने पर चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में राघव सिंह, प्रयास कुमार राय, आर्यण राज और राजीव कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन जब बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया तो उनका थम इम्प्रेशन और चेहरे का मिलान लिखित परीक्षा के दौरान दर्ज डाटा से नहीं हुआ। अधिकारियों को शक हुआ और तुरंत गहन जांच शुरू की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि चारों ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह दूसरे लोगों को बैठाया था। यानी लिखित परीक्षा किसी और ने दी और ये खुद शारीरिक परीक्षा देने पहुंच गए। इस तरह भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी की साजिश रची गई थी।

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक मिलान में अंतर मिलने के बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अन्य अभ्यर्थियों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगे भी बायोमेट्रिक जांच कड़ाई से की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM