केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 2:40:00 PM

अगर आप हेलीकॉप्टर से पटना को देखना चाहते हैं, हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिहार के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो सरकार ने एक बेहतरीन सुविधा की शुरुआत की है। दरअसल राज्य में पर्यटन को नई दिशा और रफ्तार देने के लिहाज से सोमवार को राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ी और अहम पहल की गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 का आगाज कर दिया है। राज्य सरकार के इस अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत पटना की जॉय हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जा सकेगी। इसके लिए राइड करने वाले लोगों को मात्र 2100 रूपये का टिकट काटना होगा। इस टिकट के द्वारा यात्री 10 मिनट तक पटना के विभिन्न जगहों की जॉय राइड कर सकते हैं।इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता के साथ पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थितथे। 

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया किसरकार ऐसे टिकट पर सब्सिडी दे रही है और सब्सिडी की कीमत लगभग 15 हजार रुपए प्रति टिकट है। इस मॉडल को आगे आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर बनाने की पहल करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि फिलहाल यह सेवा सप्ताह में दो दिन है लेकिन यह अब दो दिनों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे हर रोज संचालित करने की व्यवस्था की जाए तथा जरूरत पड़ने पर एक की जगह पांच हेलीकॉप्टर को संचालित किया जाए। उनका यह भी कहना था कि इस अहम प्रोजेक्ट में प्राइवेट कंपनियों को भी भागीदारी दी जाए 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की पहचान अब केवल उसके गौरवशाली इतिहास से नहीं बल्कि बदलती तस्वीर से भी बन रही है। हर बिहार के वासी को राज्य के ब्रांड एंबेसडर बनना होगा तभी बिहार अपनी प्राचीन और बेहतरीन प्रतिष्ठा को देश और दुनिया में दोबारा स्थापित कर सकेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगे आने वाले दिनों में राज्य में दो बड़े होटल समूह निवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह कि अपने संबोधन में सीएम सम्राट चौधरी ने फिल्म अभिनेता देवानंद और अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों के राजगीर रोपवे पर घूमने की तस्वीरों ने तब पूरे देश का ध्यान बिहार की ओर खींचा था। राज्य में सीमित संख्या में ही रोप वे विकसित हो सके हैं लेकिन अब वैसे पर्यटन स्थल जो दक्षिण बिहार में हैं, साथ ही साथ गंगा नदी के ऊपर भी रूप में विकसित करने की जरूरत है। उनका यह सुझाव था कि यदि पटना से हरिहरनाथ मंदिर तक गंगा नदी के ऊपर रोप वे बना दिया जाए तो यह देश का सबसे बड़ा पर्यटक आकर्षण बन सकता है। 

बता दे की योजना के पहले चरण में पर्यटकों के लिए पटना स्काईलाइन जॉइराइड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें पटना शहर के ऊपर करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाएगी। इसमें प्रति यात्री 2100 रूपये का टिकट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक भी पहुंचा जा सकेगा। इनमें राजगीर के लिए 4000 रूपये प्रति यात्री, बाल्मीकि नगर के लिए 5000 रूपये प्रति यात्री और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम के लिए 6000 रूपये प्रति यात्री टिकट लगेगा।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM