वैशाली में CTET परीक्षा के दौरान हंगामा, प्रश्न पत्र देर से मिलने पर परीक्षार्थियों में आक्रोश

वैशाली से बड़ी खबर है, जहां CTET परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। केशोपुर स्थित संत जॉन्स परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई,

वैशाली में CTET परीक्षा के दौरान हंगामा, प्रश्न पत्र देर से मिलने पर परीक्षार्थियों में आक्रोश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 07, 2026, 2:13:00 PM

वैशाली से बड़ी खबर है, जहां CTET परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। केशोपुर स्थित संत जॉन्स परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए तय समय के काफी देर बाद तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे। लेकिन सुबह 9:30 बजे परीक्षा शुरू होने के बजाय 11 बजे तक भी प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। लगभग डेढ़ घंटे की देरी से नाराज परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने केंद्र प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

परीक्षार्थियों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में इस तरह की लापरवाही बेहद निराशाजनक है। कई अभ्यर्थी दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे थे। समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिलने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई।

यह पूरा मामला वैशाली थाना क्षेत्र के संत जॉन्स परीक्षा केंद्र का है, जहां एक हजार से अधिक परीक्षार्थी CTET परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। हंगामा बढ़ता देख परीक्षार्थी केंद्र के बाहर निकल आए और सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

स्थानीय लोगों ने जब हालात बिगड़ते देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परीक्षार्थियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, परीक्षार्थियों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि जब अधिकारी देर से प्रश्न पत्र लेकर पहुंचे, तो उन्होंने प्रश्न पत्र लेने से ही इनकार कर दिया।

परीक्षार्थियों ने इस अव्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में प्रशासन की लापरवाही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

फिलहाल, इस अव्यवस्था के चलते परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस लापरवाही की जिम्मेदारी तय करेगा और परीक्षार्थियों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM