महाशिवरात्रि को लेकर बेली रोड की यातायात व्यवस्था में बदलाव, आज दोपहर तीन बजे से डुमरा चौकी से जगदेव पथ तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। खाजपुरा शिव मंदिर के पास महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन होगा

महाशिवरात्रि को लेकर बेली रोड की यातायात व्यवस्था में बदलाव, आज दोपहर तीन बजे से डुमरा चौकी से जगदेव पथ तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 15, 2026, 11:46:00 AM

महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। खाजपुरा शिव मंदिर के पास महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन होगा। शहर के कई स्थानों से शोभायात्रा निकल कर यहां आएगी। इस कारण रविवार को दोपहर तीन बजे से राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। रुकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 1 तक सिटी बसों का परिचालन फ्लाईओवर से होगा। आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

महाशिवरात्रि जिले में करीब तीन हजार पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। सैप, बीएमपी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है। जिला प्रशासन ने नाव परिचालन को प्रतिबंधित कर दिया है। ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा और भीड़ की निगरानी होगी। शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। महिला जवानों को भी सादी ड्रेस में तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा। जिला प्रशासन ने नदी घाटों को सेक्टरों में बांटा है। दो-दो मोटर बोट, गोताखोर आदि की तैनाती की गई है। लोग कोई भी सूचना 0612-2219810/2219234, 0612-2210118 या डायल 112 पर दे सकते हैं।

एयरपोर्ट, आयकर गोलंबर, पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहन जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट होंगे, जो फुलवारी जेल मोड़ होते जाएंगे।

आशियाना दीघा की ओर जाने वाले वाहन राजाबाजार फ्लाईओवर से रुकनपुरा से रूपसपुर पुल नीचे (विजयनगर) से यू-टर्न लेकर पुनः स्कन्पुरा से फ्लाईओवर नीचे से आंबेडकर पथ होकर जा सकेंगे। या आशियाना दीघा जाने वाले राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास से यू-टर्न लेकर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM