छने छने बदले तोहरो मिजाज..बिहार के इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, पटना-कैमूर समेत 5 जिलों में लू की चेतावनी

बिहार के भागलपुर, कटिहार, किशनगंज मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं पटना समेत भभुआ, बक्सर, रोहतास जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

छने छने बदले तोहरो मिजाज..बिहार के इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, पटना-कैमूर समेत 5 जिलों में लू की चेतावनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 29, 2026, 11:43:00 AM

बिहार में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून के आगमन के बाद भी अस्थिर बना हुआ है। कहीं भीषण गर्मी का कहर जारी है तो कहीं आंधी-पानी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पुरवा हवा के कारण कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी और मेघ गर्जन व वज्रपात की स्थिति बनी हुई है तो कहीं पर गर्म और शुष्क मौसम होने के साथ लू लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के भागलपुर, कटिहार, किशनगंज मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं पटना समेत  भभुआ, बक्सर, रोहतास जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, कटिहार, बांका, भागलपुर, समेत राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और रोहतास जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दूसरी तरफ मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित दक्षिण भाग गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के भभुआ, बक्सर और रोहतास जिलों में लू चलने की संभावना है। बक्सर, भोजपुर, भभुआ, पटना, जहानाबाद, और गया समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में पठन-पाठन तीस जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं।

प्रदेश के भागलपुर, कटिहार, किशनगंज मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के दक्षिण और उत्तर भागों के कुछ जिलों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहा। पटना सहित मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर आदि जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस एवं 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। 

29 जून राज्य के समस्त उत्तर भाग और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक होने चलने की संभावना है। राज्य के दक्षिण, मध्य एवं दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा हवा चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है। 30 जून से एक जुलाई के दौरान पटना सहित अन्य भागों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।  इस बीच राजधानी पटना के मौसम में थोड़ा बदलाव दिख रहा है। धूप नहीं है और मौसम थोड़ा सुहाना बना हुआ है।    

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM