बिहार की छात्रा की कोटा में संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिहार की एक छात्रा की राजस्थान में संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कोचिंग की तैयारी करती थी। फ्लाइ ओवर से गिरने के कारण संदेहास्पद हालत में उसकी मौत हो गयी। अब स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जु्टी हुइ है। घटना विज्ञान नगर इलाके में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार की रहने वाली छात्रा की राजस्थान के कोटा शहर में संदेहास्पद हालत में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना कोटा के विज्ञान नगर इलाके में घटी। अब तक की मिली खबर के अनुसार छात्रा बिहार के रानीगंज इलाके के रहने वाली थी। छात्रा की नाम जयश्री बताया जा रहा है। कोटा के विज्ञान नगर इलाके में फ्लाइओवर से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी। प्राप्त खबर के अनुसार छात्रा छह माह पहले ही कोटा आयी थी। यहां वह पीजी में रह रह थी
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबर अपडेट हो रही है
Trending News