राशनकार्ड में अपना नाम फटाफट चेक कीजिए, बिहार में 57 लाख लोगों का कटेगा नाम, नहीं मिलेगा मुफ्त राशन....

बिहार में मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे लोगों और राशन कार्डधारियों के लिए काम की खबर है। सरकार का दावा है कि बिहार में 57 लाख से अधिक संदिग्ध या अपात्र लाभार्थी को चिन्हित किया गया है। अब इन लोगों का नाम राशन कार्ड सूची से हटाया जाएगा।

राशनकार्ड  में अपना नाम फटाफट चेक कीजिए, बिहार में 57 लाख लोगों का कटेगा नाम, नहीं मिलेगा मुफ्त राशन....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 29, 2026, 6:08:00 PM

बिहार में मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे लोगों और राशन कार्डधारियों के लिए काम की खबर है। मुफ्त राशन योजना को लेकर बिहार सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही रही है। जिन परिवारों की मासिक आय 10 हजार रुपये या उससे अधिक है, उन लोगों को मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 10 हजार रुपये या उससे अधिक  मासिक आय वाले और निर्धारित पात्रता मानकों से बाहर हैं, उन्हें अब सरकारी राशन का लाभ नहीं मिलेगा। 

बिहार सरकार की ओर से राज्यभर में राशन कार्डों की गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि बिहार में 57 लाख से अधिक संदिग्ध या अपात्र लाभार्थी को चिन्हित किया गया है। अब इन लोगों का नाम  राशन कार्ड सूची से हटाया जाएगा। इनमें से अब तक 30 लाख 63 हजार से अधिक लोगों के नाम लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। ऐसे में अब इन लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।  

राशन कार्ड रद्द होने के बाद हजारों परिवारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। जब वे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान पर अंगूठा लगाकर राशन लेने पहुंचते हैं। तब लाभार्थियों को पता चल रहा है कि उनका नाम सूची से हट चुका है। ऐसे में अब इन्हें हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज (चावल और गेहूं) नहीं दिया जाएगा। 

सरकार के मानकों के अनुसार यदि किसी परिवार के पास तीन या चार पहिया वाहन है, परिवार का कोई सदस्य 10 हजार रुपये या उससे अधिक महीने कमाता है। सरकारी नौकरी करता है, आयकर या प्रोफेशनल टैक्स देता है, गैर-कृषि व्यवसाय संचालित करता है, पक्का मकान है, पांच एकड़ से अधिक जमीन है या ट्रैक्टर, पावर टिलर अथवा मोटर पंप जैसी सुविधाएं हैं, तो ऐसे परिवार मुफ्त राशन योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में फर्जी लाभार्थियों के नाम हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। ये जिले अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर और शेखपुरा हैं। वहीं पटना, गया, सारण, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और भागलपुर जैसे जिलों में सबसे अधिक संदिग्ध लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं।

बता दें कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अभियान चलाकर 8.5 लाख, जबकि 2020 विधानसभा चुनाव से पहले 23.39 लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए थे। यानी दो चुनावों में 32 लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए थे। अब चुनाव जीतने के बाद 57 लाख लोगों के नाम काटे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। राशन कार्ड से नाम हटाए जाने को लेकर सरकार का मानना है कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाना और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाना है। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM