भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। DSP राजेश कुमार शर्मा का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने 53 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का भी तबादला किया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन,  DSP राजेश शर्मा का तबादला, 53 DSP इधर से उधर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 2:23:00 PM

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। DSP राजेश कुमार शर्मा का तबादला कर दिया गया है। भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद राजेश कुमार शर्मा चर्चा में आए।  राजेश कुमार शर्मा जो भोजपुर में SDPO थे, उनका तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें मध्य निषेध विभाग में पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य में तैनात 53 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का भी तबादला किया है। जहां कई महत्वपूर्ण इकाइयों, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वहीं बिहार सरकार ने 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। बुधवार को गृह विभाग (आरक्षी शाखा)  जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई डीएसपी स्तर के अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (EOU), विशेष शाखा, बिहार पुलिस अकादमी, जिला पुलिस मुख्यालय, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय और प्रशिक्षण इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP का भी तबादला हुआ है। कई जिलों के यातायात डीएसपी भी बदले गए हैं। सरकार का उद्देश्य यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना और जिलों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करना है।

 वहीं बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बुधवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें DG रैंक से लेकर SDPO स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं निर्मल कुमार आजाद पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को पुलिस महानिदेशक मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  जबकि 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी  पंकज कुमार दाराद को विशेष निगरानी इकाई से ट्रांसफर कर अपर पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम में तैनात किया गया है।  एडीजी सुधांशु कुमार को विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की कमान मिली है। वहीं कारे सुरीता उर्फ कारे सुहिता अन्नपूर्णा को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शिवम ठाकुर को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी तथा कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था), पटना के पद पर तैनात किया गया है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM