बांकीपुर उपचुनाव: RLJP ने तनवीर आलम को बनाया उम्मीदवार, प्रिंस पासवान ने सौंपा पार्टी सिंबल

बांकीपुर उपचुनाव: RLJP ने तनवीर आलम को बनाया उम्मीदवार, प्रिंस पासवान ने सौंपा पार्टी सिंबल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 7:21:00 AM

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सियासी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। भारतीय जनता पार्टी, राजद और जन सुराज के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तनवीर आलम को बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने तनवीर आलम को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंपा। इस मौके पर उन्होंने उम्मीदवार को जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिंबल मिलने के बाद तनवीर आलम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रिंस पासवान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर की जनता के बीच विकास, जनसेवा और विश्वास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि तनवीर आलम क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं और उनके चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। अब सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

बांकीपुर सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि अन्य प्रमुख दल भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में RLJP की एंट्री से चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

पटना से अनूप नारायण की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM