बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: बीजेपी ने बदला अपना उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: बीजेपी ने बदला अपना उम्मीदवार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 10, 2026, 5:55:00 PM

बिहार की राजनीति से जुडी बडी खबर है। बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे अभिषेक बंटी अब चुनाव नहीं लडेंगे। अब तक की जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार अभिषेक बंटी ने खुद पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लडने से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की तरसे घोषित किए गए उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने पारिवारिक वजह से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताने की बात कही है। हालांकि उन्होंने इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया था। उस दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता भी उपस्थित थे लेकिन इसी बीच शुक्रवार की शाम उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए होन वाले उप चुनाव में वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अभिषेक ने चुनाव नहीं लड़ने का पत्र भी सौंपा। उन्होंने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को यह पत्र सौंपा। हालांकि उनका यह भी कहना था कि वह एक नेता, कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट राज्य की हॉट सीट में मानी जाती है। इस सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी जीत दर्ज करती रही है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गयी थी।

बता दें कि इस सीट पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। वह 13 जुलाई को अपना नामांकन करेंगे,  वहीं दूसरी तरफ राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। रेखा गुप्ता इस से पूर्व हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी राजद की उम्मीदवार थी। हालांकि बीजेपी की तरफ से तब चुनावी मैदान में उतरे नितिन नवीन ने उन्हें शिकस्त दी थी।  

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM