अजित पवार के निधन से सियासत में शोक की लहर, बिहार के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू यादव बोले- उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अजित पवार के निधन से सियासत में शोक की लहर, बिहार के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू यादव बोले- उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 2:32:00 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह हादसा बहुत ही दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना से वे बेहद मर्माहत हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बारामती प्लेन क्रैश घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की क्षमता प्रदान करे। हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। विनम्र श्रद्धांजलि।'

बिहार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि, बारामती में हुए इस भीषण विमान हादसे में महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी सहित कई लोगों के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, अजित पवार के आकस्मिक निधन से देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बारामती विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी सहित चार लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति !'

बिहार के पूर्णिया लोकसभा से सांसद पप्पू यादव ने भी अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'अत्यंत दुःखद ! महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार जी हवाई जहाज़ दुर्घटना में नहीं रहे! मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है, उनकी आत्मा को शांति मिले !'

Trending News

ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM