AIIMS Patna के पास छात्रा की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने 8वीं मंजिल से डमी गिराकर की जांच

पटना एम्स के पास एक छात्रा की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है। जिसमें हत्या और सुसाइड दोनों एंगल को देखा जा रहा है।

AIIMS Patna के पास छात्रा की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने 8वीं मंजिल से डमी गिराकर की जांच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 17, 2026, 3:29:00 PM

पटना में AIIMS Patna के पास 8वीं मंजिल से गिरकर एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस इस केस को बेहद गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मंगलवार को फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की।

फॉरेंसिक टीम ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर जाकर तीन डमी पुतले अलग-अलग एंगल से नीचे गिराए। इस प्रक्रिया का मकसद यह जानना था कि अगर किसी को धक्का दिया जाए या कोई खुद कूदे, तो शरीर किस दिशा में गिरेगा और किस तरह की चोटें आ सकती हैं। डॉ. विनय कुमार, प्रभारी, फॉरेंसिक विभाग, ने बताया कि डमी टेस्ट से यह अनुमान लगाया जाता है कि घटना के समय क्या परिस्थितियां रही होंगी।

घटना AIIMS गोलंबर के पास की है। पांच दिन पहले छात्रा की लाश बिल्डिंग के नीचे मिली थी। वह सुबह 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई और फिर कोचिंग के चौथे फ्लोर से धक्का दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को सीढ़ियों की ओर जाते देखा गया है। उसके पीछे दो लड़के भी नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद छात्रा बिल्डिंग से नीचे गिरती दिखाई देती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM