पटना गया रेलखंड पर टला बडा हादसा, ट्रेन दुर्घटना की थी साजिश

पटना गया रेलखंड पर टला बडा हादसा, ट्रेन दुर्घटना की थी साजिश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 7:56:00 AM

राज्य से बडी खबर है। यहां गया-पटना रेलखंड पर एक बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश को लोको पायलट की सतर्कता ने विफल कर दिया। मिली खबर के अनुसार वाराणसी से राजगीर जा रही 15137 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश थी, जिसे लोको पायलट की सतर्कता से विफल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रेल की पटरी पर भारी लोहे का CST-9 प्लेट रखा मिला। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

प्राप्त खबर के अनुसार गया जंक्शन से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पटना की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही स्टार्टर सिग्नल के पास पहुंची, लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जांच के दौरान रेल पटरी के बीचों-बीच भारी लोहे का CST-9 प्लेट रखा हुआ मिला। चालक ने तत्काल इस बात की जानकारी ट्रेन के गार्ड और रेलवे कंट्रोल को दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे के करीब आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से लोहे की प्लेट हटाकर रेल मार्ग को सुरक्षित किया। हालांकि इस बीच सुरक्षा कारणों से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को भी कुछ समय के लिए रोका गया। रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह प्लेट जानबूझकर ट्रैक पर रखी गई थी। यदि ट्रेन इससे टकरा जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी वजह से रेलवे इस मामले को संभावित साजिश मानकर जांच कर रहा है। इस बेहद संवेदनशील घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीडीयू मंडल के डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों और समपार फाटकों पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक पर भारी लोहे की प्लेट किसने और किस उद्देश्य से रखी थी। लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने एक संभावित बड़े रेल हादसे को टाल दिया, जिसकी रेलवे प्रशासन ने सराहना की है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM