प्रेमी युगल की अनोखी करतूत फेसबुक पर बनाते थे पेज, करते थे ऑनलाइन ठगी, गिरफ्त में आए

प्रेमी युगल की अनोखी करतूत फेसबुक पर बनाते थे पेज, करते थे ऑनलाइन ठगी, गिरफ्त में आए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 7:20:00 PM

राजधानी में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सोशल साइट्स के माध्यम से फर्जी पेज बनाकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। एक बार झांसे में आने के बाद ठगों का यह गिरोह उनसे ठगी करता था। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है। महिला गिरोह के ही एक शख्य की गर्लफ्रेंड बतायी जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए साइबर थाना पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारियां ने बताया कि चंद रोज पहले साइबर थाना, पटना को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संगठित रूप से साइबर अपराध से संबंधित अवैध गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक साइबर थाना पटना एवं सीसीएसयू द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह सभी एक घर में रहकर के यह कार्य करते थे। गिरफ्त में आए तीनों ही साइबर ठग राज्य के अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से अक्षय कुमार वारिसअलीगंज, नवादा, शिवम कुमार टेकारी गया और रिमझिम कुमारी राजधानी के दीघा की निवासी है। लड़की रिमझिम कुमारी अक्षय की गर्लफ्रेंड है। यह दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। जिस तरीके से पुलिस को उनके पास से सामान की बरामदगी हुई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी दिनों से इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैब, 15 ATM कार्ड, पांच चेकबुक, चार पासबुक, तीन नोटबुक, 6,08,650 नगद एवं सात सिमकार्ड बरामद करते हुए जब्त किया गया है।

साइबर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और अन्य योजनाओं के नाम पर फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी पेज बनाकर लोगों को झांसे में लेते थे और उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। अब इस मामले में कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM