300 kg सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपी

एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस उर्फ अभिजीत उर्फ चश्मा को एनकाउंटर में मार गिराया।

300 kg सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 07, 2026, 9:10:00 AM

एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस उर्फ अभिजीत उर्फ चश्मा को एनकाउंटर में मार गिराया। प्रिंस सुबोध सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। प्रिंस मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, यूपी, चेन्नई, पंजाब और ओडिशा में 300 किलो सोना लूट की वारदातों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के 30 केस दर्ज थे। वह वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला था। 

वैशाली सदर थाना की हनुमाननगर कॉलोनी में पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने को घिरता देख प्रिंस और उसके साथी त्रिलोकी कुमार उर्फ रिशु ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से प्रिंस और रिशु दोनों घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घायल रिशु को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस ऑपरेशन में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग और एसटीएफ एसपी अंजनी कुमार मौजूद थे। एसटीएफ के ट्रेंड कमांडो और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। यह बिहार में इस साल का पहला फुल एनकाउंटर है। पिछले साल दिसंबर में बेगूसराय में एक कुख्यात मारा गया था। रिशु पटना के आलमगंज का रहने वाला है। उस पर आलमगंज थाना में हत्या का केस दर्ज है। पत्रकारनगर थाना में भी मामला दर्ज है। प्रिंस पर पटना के पीरबहोर थाना में पीएमसीएच से भागने का केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार प्रिंस फिर से वैशाली में सोना लूट की योजना बना रहा था। वारदात के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। नेपाल में सुबोध गिरोह को पनाह देने वाले लोग सक्रिय हैं। उसने 2019 में हाजीपुर में 55 किलो, आसनसोल में 56 किलो और 2022 में कटनी में 16 किलो सोना लूटा था। उसका बाहर रहना पुलिस को खटक रहा था।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM