होली और ईद पर चलेंगी 200 अंतरराज्यीय बसें, 23 मार्च तक होगा परिचालन

होली और ईद के मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 200 विशेष बसें चलाएगा। 23 फरवरी से 23 मार्च तक इन बसों का परिचालन होगा

होली और ईद पर चलेंगी 200 अंतरराज्यीय बसें, 23 मार्च तक होगा परिचालन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 11, 2026, 9:53:00 AM

होली और ईद के मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 200 विशेष बसें चलाएगा। 23 फरवरी से 23 मार्च तक इन बसों का परिचालन होगा। इनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी। अब निगम ने प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी वाला किराया भी जारी कर दिया है।

हरियाणा के लिए 40, झारखंड के लिए 10, पश्चिम बंगाल के लिए 5 और यूपी के लिए 2 बसें चलाई जाएंगी। सरकार किराया पर सब्सिडी भी दे रही है। दिल्ली के लिए पटना के गांधी मैदान स्टैंड से सुबह 11:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1 बजे बस खुलेगी। पटना से दिल्ली का एसी सीटर बस का किराया 1,254 रुपए और स्लीपर का 1,893 रुपए है। गयाजी से दिल्ली के लिए एसी सीटर का किराया 1,158 रुपए और स्लीपर का 1,747 रुपए है। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का 1,121 रुपए और स्लीपर का 1,692 रुपए है। पूर्णिया से अंबाला के लिए एसी सीटर का किराया 1,563 रुपए है। पटना-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1,334 रुपए है।

इन बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से हो रही है। परिवहन निगम की वेबसाइट से बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा सीट उपलब्ध रहने पर बस में भी बुकिंग करा सकेंगे। यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा मिलेगी।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM