60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को प्रतिमाह 1100 पेंशन, जानिए क्या है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना

60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को प्रतिमाह 1100 पेंशन, जानिए क्या है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 4:11:00 PM

बिहार सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को प्रति माह 1100 रूपये पेंशन दी जाती है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। योजना का लाभ राज्य के उन सभी वृद्धजनों को मिलता है जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है और जो केंद्र या राज्य सरकार से किसी प्रकार का वेतन, नियमित पेंशन, पारिवारिक पेंशन अथवा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं।

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। इच्छुक लाभार्थी निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से अपने प्रखंड के RTPS काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा SSPMIS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद जिला स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है। योजना के प्रभावी संचालन के लिए MIS प्रणाली के माध्यम से निगरानी की जाती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को योजना के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा और जांच दल की व्यवस्था भी की गई है।

यदि किसी लाभार्थी को योजना से संबंधित शिकायत होती है तो वह प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समाज कल्याण विभाग अथवा बिहार लोक शिकायत निवारण व्यवस्था के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM