दिलीप जायसवाल ने विरोधियों को कहा कुत्ता? बोले-ऐसे नेताओं को लाठी डंडे से मारकर...

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल विरोधियों को कुत्ता कहकर सम्बोधन करते हुए कहा कि काम तो कुत्ता भी करके अपना जीवन पाल लेता है। ठीक उसी तरह कुछ लोग समाज में कुछ लोग नेतागिरी करने चले आते हैं।

दिलीप जायसवाल ने विरोधियों को कहा कुत्ता? बोले-ऐसे नेताओं को लाठी डंडे से मारकर...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 5:18:00 PM

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मंगलवार को राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पर्व पर आयोजित छात्र-छात्रा सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, विधायक डॉ. सुनील और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री ने युवाओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने की अपील की। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कई राजनीतिक मुद्दों पर तीखी टिप्पणी की। राजगीर में आयोजित छात्र-छात्रा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि समाज में बदलाव की बातें करने वाले कई नेता केवल बयानबाजी करते हैं। 

उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार में परिवर्तन का दावा करते हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा या समाज के लिए क्या योगदान दिया है। अगर किसी के पास संसाधन हैं तो उन्हें राजनीति पर खर्च करने के बजाय गरीबों के लिए स्कूल और अस्पताल बनाने में लगाना चाहिए। 

उन्होंने विरोधियों को कुत्ता कहकर सम्बोधन करते हुए कहा कि काम तो कुत्ता भी करके अपना जीवन पाल लेता है। ठीक उसी तरह कुछ लोग समाज में कुछ लोग नेतागिरी करने चले आते हैं। ऐसे नेताओं को लाठी डंडे से मारकर बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करने वाले लोगों का सम्मान होना चाहिए, जबकि केवल राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। 

अपने संबोधन में मंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर में विकास का नया दौर शुरू हुआ है और युवाओं का रुझान अब शिक्षा की ओर बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अलगाववाद और उग्रवाद को बढ़ावा दिया गया, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। पाकिस्तान के युवाओं के हाथों में आज कलम और किताब नजर आता है। 

दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें इन माध्यमों का इस्तेमाल देश को बदनाम करने के लिए कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी में सत्ता को लेकर इतनी बेचैनी है कि वे सत्ता की राजनीति में राष्ट्रहित के खिलाफ बयान देते हैं।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM