मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा, 1047 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे जिले को 1047 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा, 1047 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 11:18:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे जिले को 1047 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। 

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत करीब 19 करोड़ रुपये की 10 योजनाओं का उद्घाटन और 8 योजनाओं का शिलान्यास के अलावा 213 करोड़ रुपये कि लगत से बने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का भी उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सिकंदरपुर लेक फ्रंट जाकर विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एमआईटी परिसर पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। 

साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और लाभराशि के चेक वितरित करेंगे। एमआईटी में ही बुडको एवं नगर विकास विभाग की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे इसके बाद जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM