खेसारी-पवन सिंह में भिड़ंत..हुआ कुछ ऐसा, भांजी की शादी में मामा को मार दी गोली, हत्या से हड़कंप...

बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत कुमार हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाना वाला खुलासा किया है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पावरस्टार पवन सिंह के गाने की वजह से एक शख्स की हत्या हो गई है।

खेसारी-पवन सिंह में भिड़ंत..हुआ कुछ ऐसा, भांजी की शादी में मामा को मार दी गोली, हत्या से हड़कंप...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 28, 2026, 12:12:00 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत कुमार हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाना वाला खुलासा किया है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पावरस्टार पवन सिंह के गाने की वजह से एक शख्स की हत्या हो गई है। मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान DJ पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और आखिर में विवाद इतना बढ़ गया कि भांजी की शादी में आए मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां 25 जून की सुबह एक शादी समारोह में रिश्ते के मामा की भांजी की शादी में शामिल होने आए रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुल्हन के मामा रंजीत साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भांजी की शादी में शामिल होने आए रंजीत साहनी की सिर में गोली मारकर हत्या की गई। मृतक मुशहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए डीजे संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि 25 जून की रात करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में शादी समारोह के दौरान रंजीत साहनी का डीजे पर गाना बजाने  को लेकर डीजे संचालक विक्की कुमार से विवाद हो गया था। विवाद के बाद विक्की कुमार रंजीत को खाने-पीने के बहाने अपने साथ ले गया और सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने को लेकर हुआ विवाद हुआ था।  शादी समारोह में मौजूद दो पक्ष अपनी-अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग कर रहे थे।  इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।  जहां रिश्ते के मामा की भांजी की शादी में शामिल होने आए रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस जांच में पता चला कि घटना से पहले मृतक और मुख्य आरोपी ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। इसके बाद DJ पर गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ा और DJ संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत कुमार पर हमला कर दिया और गोली मार दी। आनन-फानन में लोगों ने घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया।  एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए। इसके बाद तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।  जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले DJ संचालक तुर्की निवासी विक्की कुमार और पानापुर करियात निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल, कारतूस और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

हत्या में इस्तेमाल हथियार को आरोपियों ने छिपाने की कोशिश की थी। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों के पास जमीन में दबाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।  

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM