आधी रात में यहां अचानक पहुंच गये एसपी, मचा हडकंप

आधी रात में यहां अचानक पहुंच गये एसपी, मचा हडकंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 11:53:00 AM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से अहम खबर है। यहां जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के दौरा बीती रात एक ऐसा कदम उठाया गया कि पूरे पुलिस महकमे में हडकंप बच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी और कर्मी सावधान की मुद्रा में आ गए। अपने इस कदम के दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

मिली खबर के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात बीते कल की आधी रात ढाका और चिरैया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। एसपी के द्वारा उठाये गये इस कदम से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपने निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्ती और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही जिले में चल रहे S-Drive अभियान की समीक्षा करते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, वारंटियों की गिरफ्तारी, संदिग्धों की जांच और गश्ती को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। 

अपने निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के अभिलेखों की जांच के की साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को भी परखा। एसपी ने थाने की रसोई तक को बारीकी से देखा। एसपी द्वारा उठाये गये इस कदम से काफी देर तक हलचल मची रही। इस दौरान एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM