राजस्थान फैक्ट्री ब्लास्ट के 7 मजदूरों के शव पहुंचा मोतिहारी, गांव में एकसाथ उठीं सात अर्थियां

राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में स्थित पटाखा और केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मातम पसार दिया है।

राजस्थान फैक्ट्री ब्लास्ट के 7 मजदूरों के शव पहुंचा मोतिहारी, गांव में एकसाथ उठीं सात अर्थियां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 22, 2026, 6:23:00 PM

राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में स्थित पटाखा और केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मातम पसार दिया है। इस दर्दनाक हादसे के सातवें दिन रविवार को सात मजदूरों के शव मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा।

यह भयावह विस्फोट राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुआ था, जिसमें कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों में अधिकतर बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के रहने वाले थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया।

प्रशासन ने सभी शवों का डीएनए परीक्षण कराया। लगभग एक सप्ताह बाद रिपोर्ट आने पर सात मजदूरों की शिनाख्त हो सकी। इसके बाद राजस्थान प्रशासन की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए शवों को मोतिहारी लाया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। अलग-अलग गांवों के लिए सात एंबुलेंस रवाना की गईं।

जैसे ही शव अपने-अपने गांव पहुंचे, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांवों में हर आंख नम है और माहौल गमगीन बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार में भी सहयोग किया जा रहा है।

इस हादसे में घायल मजदूरों का इलाज जारी है। इलाज के दौरान रविवार सुबह एक और मजदूर की मौत हो गई, जिसका शव अभी लाया जाना बाकी है। जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं घायलों को भी सहायता देने के लिए कागजी कार्रवाई जारी है।

1. अभिषेक कुमार पिता- राजेंद्र सिंह (मटियरिया गांव)2. श्याम कुमार पिता राजदेव राम (मटियरिया गांव)3. अमरेश कुमार पिता कृष्णा राम (मटियरिया गांव)4. रवि कुमार पिता महंत राम (मुरारपुर गांव)5. मंटू कुमार पिता राम सुंदरम राम (मुरारपुर गांव)6. सुकेत कुमार पिता शिवजी पासवान चिरैया थाना7. मिंटू कुमार पिता सतेंद्र पासवान (घोड़ासहन थाना)

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM