मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कपड़ा फेरी की आड़ में शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 6:12:00 PM

मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कपड़ा फेरी की आड़ में शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। 

गिरफ्तार अपराधी पिछले दस दिनों से शहर के विभिन्न सोना-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गिरोह मोतिहारी में सक्रिय है। 

सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि छतौनी थाना क्षेत्र के बरियापुर स्थित सिटी होटल के पास एक किराए के मकान में कुछ लोग ठहरे हुए हैं, जो खुद को कपड़ा व्यवसायी बता रहे हैं, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। अपराधियों ने बताया कि वे कपड़ा बेचने के बहाने शहर में घूमते थे और बड़े ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

विरोध करने पर वे मारपीट भी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो चोरी की मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिले के जगपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

उनकी पहचान ओउल अजित, डी. गांधी, जीतू राव, मकला दिलीप और किशोर प्रधान के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ पहले से भी डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर ...सोहराब आलम ...जिला  पूर्वी चम्पारण 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM