मोतिहारी में धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

मोतिहारी जिले के गढ़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खोदादपुर गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मोतिहारी में धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर, इलाके में दहशत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 12:07:00 PM

मोतिहारी जिले के गढ़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खोदादपुर गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल लोगों की पहचान खोदादपुर निवासी उमेश सिंह और एक महिला के रूप में हुई है। दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने अचानक उमेश सिंह और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर प्राथमिक सहायता दी गई। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गढ़हिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। 

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM