मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...

मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हाई कोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अतिक्रमणकारी युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा।

 मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 3:14:00 PM

मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हाई कोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अतिक्रमणकारी युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। 

घटना तुरकौलिया चौक के पास की है, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) की जमीन पर लंबे समय से करीब 15 से अधिक लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने संबंधित जमीन को खाली कराने का आदेश दिया। इसी आदेश के अनुपालन में तुरकौलिया के अंचलाधिकारी (सीओ) संतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। 

कार्रवाई शुरू होते ही एक युवक, जिसकी पहचान कथित तौर पर ग्रामीण चिकित्सक डी. आलम के रूप में हुई है, अचानक अपने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़ गया। वह अपने साथ पेट्रोल का गैलन लेकर गया था और देखते ही देखते उसने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवक जोर-जोर से चिल्लाते हुए प्रशासन को चुनौती देने लगा और मकान तोड़े जाने पर आत्मदाह करने की धमकी देने लगा। उसने अपने मकान के बदले मुआवजे की मांग भी रखी। 

यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत समझाइश का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम छत पर पहुंची और युवक को शांत कर सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। इस दौरान बड़ी अनहोनी टल गई। सीओ संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों के लिए किसी प्रकार के मुआवजे का प्रावधान नहीं है। 

उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर ही यह कार्रवाई की जा रही है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। हालांकि, अचानक हुई बारिश के कारण अतिक्रमण हटाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है, जिसे बुधवार को पुनः शुरू किया जाएगा। वहीं सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति इस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर ...सोहराब आलम .. जिला  पूर्वी चम्पारण 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM