मोतिहारी: HP गैस प्लांट के सामने बड़ा हादसा, भागे भागे पहुंची पुलिस फोर्स

मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया HP गैस प्लांट के सामने की है, जहां सड़क पर खिंची रस्सी बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुई।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 5:26:00 PM

मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया HP गैस प्लांट के सामने की है, जहां सड़क पर खिंची रस्सी बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुई।

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया HP गैस प्लांट के सामने सड़क पर खिंची रस्सी से टकराकर बाइक सवार युवक राजेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हरसिद्धि बाजार का निवासी बताया गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलाते समय अचानक सड़क पर बंधी रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने HP गैस प्लांट के मैनेजर रंजन कुमार से पूछताछ की। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गैस प्लांट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उचित मुआवजे की मांग की।

वहीं प्लांट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक

Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन

Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच

Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम

Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम

Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Jul 15, 2026, 7:10:00 PM