मोतिहारी: बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर फेंका तेजाब, 12 साल बाद दोषी करार, 6 जुलाई को सजा सुनाएगा कोर्ट

मोतिहारी में लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए तेजाब हमले के मामले में करीब 12 वर्षों तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। अब इस मामले में सजा का ऐलान 6 जुलाई को किया जाएगा।

 मोतिहारी: बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर फेंका तेजाब, 12 साल बाद दोषी करार, 6 जुलाई को सजा सुनाएगा कोर्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 10:39:00 AM

मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए तेजाब हमले के मामले में करीब 12 वर्षों तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। अब इस मामले में सजा का ऐलान 6 जुलाई को किया जाएगा। यह मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2008 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। 

पीड़ित अभय कुमार कश्यप ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2008 में पुश्तैनी जमीन का बंटवारा तीनों भाइयों के बीच कर दिया था, जिसमें प्रत्येक को लगभग एक-एक बीघा जमीन मिली। अभय कुमार के अनुसार, उनके कोई संतान नहीं होने का फायदा उठाते हुए उनके बड़े भाई विजय राय ने उन पर अपने हिस्से की जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

अभय कुमार ने आरोप लगाया कि बड़े भाई विजय राय ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों और पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची। जब उन्होंने जमीन देने से इनकार कर दिया, तो योजना के तहत उनकी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान जब उनकी पत्नी ने शोर मचाया, तो बीच वाले भाई की पत्नी और उनके बच्चे उसे बचाने के लिए पहुंचे। 

आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद सभी घायलों को गंभीर अवस्था में मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। इस मामले को लेकर घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और तभी से यह मामला न्यायालय में लंबित था।

मामले में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता पप्पू सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से दोनों पक्षों की ओर से लगातार बहस और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। अदालत ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आरोपियों को दोषी पाया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने फिलहाल सजा को सुरक्षित रख लिया है और 6 जुलाई को अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा। 

इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा है, क्योंकि यह घटना पारिवारिक विवाद के भयावह रूप को दर्शाती है। अब सभी की नजरें 6 जुलाई को आने वाले न्यायालय के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

रिपोर्टर .....सोहराब आलम .....जिला  पूर्वी चम्पारण 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM