मोतिहारी: मास्टर चाबी का खेल खत्म, पूरा गैंग गिरफ्तार, बड़े खेल का खुलासा

मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हसुआहां गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

मोतिहारी: मास्टर चाबी का खेल खत्म, पूरा गैंग गिरफ्तार, बड़े खेल का खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 01, 2026, 4:16:00 PM

मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हसुआहां गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के खुले पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। 

गिरफ्तार चोर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे औऱ चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्यामबाबू कुमार, सुखल मुखिया, खलीफा मुखिया और राहुल कुमार शामिल हैं। 

छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी, सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक तथा खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, उनके पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए। 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 424/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है।

रिपोर्टर ...सोहराब आलम...जिला  पूर्वी चम्पारण

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM