डीईओ कार्यालय में शिक्षिका के पति की मौत पर नया खुलासा, CCTV फुटेज आया सामने, तीन कर्मियों से मांगा जवाब

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।

डीईओ कार्यालय में शिक्षिका के पति की मौत पर नया खुलासा, CCTV फुटेज आया सामने, तीन कर्मियों से मांगा जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 10:46:00 AM

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।  डीईओ राजन कुमार गिरि ने प्रेस वार्ता कर घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

डीईओ ने बताया कि उज्जैन लोहियार राज्यकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, गायघाट में कार्यरत शिक्षिका रश्मि स्वराज शनिवार को अपने बकाया वेतन से संबंधित कार्य के लिए कार्यालय आई थीं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शिक्षिका कार्यालय के अंदर अपने काम में लगी थीं, जबकि उनके पति अरविंद कुमार कार्यालय परिसर में अपनी बाइक के पास टहल रहे थे। कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि तत्काल उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीईओ ने यह भी बताया कि शिक्षिका के बकाया वेतन भुगतान में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय के लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी, अमित कुमार सिंह और अभिषेक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

गौरतलब है कि शिक्षिका लंबे समय से बकाया वेतन के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रही थीं। इसी सिलसिले में शनिवार को वह अपने पति के साथ डीईओ कार्यालय पहुंची थीं, जहां कार्यालय परिसर में ही उनके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर पहले परिजनों ने कार्यालय में हंगामा भी किया था। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM