मधुबनी: दो दिन से अंधेरे में बसुआरी, गर्मी में ग्रामीण बेहाल, कब आएगी बिजली?

मधुबनी जिले के बसुआरी गांव में पिछले दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण गांव के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है।

मधुबनी: दो दिन से अंधेरे में बसुआरी, गर्मी में ग्रामीण बेहाल, कब आएगी बिजली?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 8:47:00 PM

मधुबनी जिले के बसुआरी गांव में पिछले दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण गांव के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लोग बिजली के बिना परेशान हैं। हालांकि बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करने को कहा गया है।

दरअसल मधुबनी जिला स्थित घोघरडीहा प्रखंड के बसुआरी गांव में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। जानकारी के अनुसार गांव का बिजली ट्रांसफॉर्मर जल जाने (उड़ जाने) के कारण पूरे इलाके में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच  मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली ठप होने से लोग भीषण गर्मी में हाथ के पंखों से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने इसे ठीक होने में अभी कुछ दिन लगने की बात कही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों के मुताबिक दो दिनों से  गांव में बिजली नहीं है। गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। विभाग से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली बहाल करने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ से बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक से दो दिनों में ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा। इसके बाद फिर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

फिलहाल बसुआरी गांव के लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग अपना वादा कितनी जल्दी पूरा करता है। फिलहाल तो भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द बिजली फिर से आ जाए। 

Trending News

कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM