मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका

मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 10:57:00 AM

राज्य के मधुबनी जिले से खबर है। जहां भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की बाह्य सीमा चौकी जटही चेक पोस्ट, पीपरौन ने सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग नेपाली बालिका को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया तथा एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार दस जुलाई को दिन में सवा तीन बजे के करीब जटही चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 284/35 के निकट लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक युवक एवं एक नाबालिग बालिका को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने बालिका को अपनी पत्नी बताया, किन्तु दोनों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए। नाबालिग बालिका अपने साथ आए युवक के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी तथा दोनों के पास कोई वैध पहचान पत्र भी नहीं था। परिस्थितियों एवं पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि युवक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भारत लाने का प्रयास कर रहा था, जो मानव तस्करी का मामला प्रतीत हुआ।

एसएसबी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। तत्पश्चात आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति में बालिका एवं संबंधित युवक को आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल के गैर-सरकारी संगठन पीस रिहैबिलिटेशन सेंटर की काउंसलर को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। 

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की रोकथाम सशस्त्र सीमा बल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सीमा क्षेत्र में नियमित जांच, सतर्क निगरानी एवं स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय के माध्यम से मानव तस्करी जैसी गंभीर गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से भी अपील की कि मानव तस्करी संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सशस्त्र सीमा बल अथवा स्थानीय पुलिस को दें।

मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM