मधेपुरा: बदमाशों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, सात लाख रुपये लूटकर हुआ फरार

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर सात लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मधेपुरा: बदमाशों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, सात लाख रुपये लूटकर हुआ फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 02, 2026, 11:45:00 AM

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर सात लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल सीएसपी संचालक की पहचान महेशुआ गांव वार्ड संख्या-12 निवासी रविंद्र कुमार यादव के 35 वर्षीय पुत्र सीमांत सुंदरम के रूप में हुई है। गोली उनके गले के पास लगी है। 

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घायल सीमांत सुंदरम ने बताया कि वह बुधवार शाम मधेपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से सात लाख रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। उनके पीछे दूसरी बाइक पर उनके फुफेरे भाई प्रशांत कुमार भी चल रहे थे। इसी दौरान तुलसीबाड़ी के पास से पल्सर-220 बाइक पर सवार तीन बदमाश उनका पीछा करने लगे। 

सीमांत के अनुसार, घर से करीब 500 मीटर पहले बदमाशों ने पहली बार गोली चलाई, लेकिन वह उन्हें नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर बाइक के बीच में बैठे बदमाश ने दूसरी गोली चला दी, जो उनके गले के पास जा लगी। गोली लगते ही बदमाश सात लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

घायल ने बताया कि तीनों बदमाश तुलसीबाड़ी के पास से ही उनका पीछा कर रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

मधेपुरा, रविकांत कुमार 

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM