राजस्थान से आया दूल्हा, बिहार में धूमधाम से हुई शादी, सुहागरात बाद सुबह होते ही दुल्हन फरार...

बिहार के कैमूर जिले से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। राजस्थान का एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया लेने बिहार आया था। कोर्ट में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। लेकिन शादी के अगले ही दिन दूल्हा के साथ बड़ा धोखा हो गया।

राजस्थान से आया दूल्हा, बिहार में धूमधाम से हुई शादी, सुहागरात बाद सुबह होते ही दुल्हन फरार...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 3:16:00 PM

बिहार के कैमूर जिले से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। राजस्थान का एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया लेने बिहार आया था। कोर्ट में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। लेकिन शादी के अगले ही दिन दूल्हा के साथ बड़ा धोखा हो गया। शादी के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। सुबह होते ही दूल्हे को बड़ा झटका देकर लुटेरी दुल्हन गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने अब इस मामले में भभुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन और बिचौलिये सहित तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दूल्हा गौतम कुमार राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक गांव का रहने वाला है। दूल्हा गौतम के भाई भंवर लाल के मुताबिक वह अपने भाई के लिए लड़की तलाश रहे थे. इसी बीच उनकी मुलाकात संतोष उर्फ सतीश तिवारी नाम के एक बिचौलिये से हुई। बिचौलिये ने भरोसा दिलाया कि वह कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के भीतरी बांध गांव की एक लड़की से शादी करा देगा। उसने लड़की का नाम नेहा कुमारी (24 वर्ष) बताया।

दूल्हे के भाई के अनुसार बिचौलिये ने कहा कि लड़की गरीब परिवार से है। शादी के नाम पर उसने लड़कों वालों से एक लाख रुपये नकद ले लिए। इसके अलावा 1 लाख 17 हजार रुपये के आभूषण और कीमती सामान भी लिया। वहीं, शादी में करीब 4 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

बीती 7 जुलाई को बिचौलिये की ओर से भभुआ कोर्ट में दोनों की शादी करा दी गई। बिचौलिये ने कहा कि आपकी ट्रेन सुबह की है. इसलिए आप लोग होटल चले जाएं। जानकारी के अनुसार इस दौरान संभवतः सुहागरात भी बना। अगली सुबह लड़के वाले भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे तो बिचौलिया लड़की को वहां लेकर आया. दूल्हे के भाई ने देखा कि लड़की के पास कोई सामान नहीं था। जब उन्होंने सामान के बारे में पूछा, तो दुल्हन नेहा कुमारी ने कहा कि वह बाथरूम जा रही है। वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर निकली और बाहर पहले से तैयार एक बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

इसके बाद बिचौलिये से संपर्क किया गया तो उसका फोन भी बंद आने लगा. काफी प्रयास के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ, तब परिवार को समझ आया कि उनके साथ बड़ी ठगी हुई है। इसके बाद पीड़ित भाई को लेकर भभुआ थाना पहुंचा। जहां पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन और बिचौलिये सहित तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM