NEET छात्रा मौत मामला: बहन बेटियों के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में.. पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे लोग

NEET छात्रा की मौत के मामले ने अब बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी और सामाजिक उबाल पैदा कर दिया है। जहानाबाद में इस जघन्य घटना के खिलाफ करीब 35 किलोमीटर लंबा विरोध मार्च निकाला जा रहा है

NEET छात्रा मौत मामला: बहन बेटियों के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में.. पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे लोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 03, 2026, 4:38:00 PM

NEET छात्रा की मौत के मामले ने अब बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी और सामाजिक उबाल पैदा कर दिया है। जहानाबाद में इस जघन्य घटना के खिलाफ करीब 35 किलोमीटर लंबा विरोध मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। हाथों में पोस्टर और काले झंडे लिए प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

मार्च में शामिल लोगों के हाथों में लिखा है— “बहन-बेटियों के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में”। वहीं गूंजते नारों में एक आवाज़ सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है— “बेटी, हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।” प्रदर्शनकारियों की साफ मांग है कि इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी इस विरोध मार्च में शामिल हुए, जिससे आंदोलन और तेज हो गया है। वहीं दूसरी ओर, इस मामले को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया, जहां केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठी।

आपको बता दें कि 6 जनवरी को NEET की तैयारी कर रही छात्रा पटना के एक हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में इस मामले की जांच SIT कर रही थी, लेकिन बढ़ते दबाव और विरोध को देखते हुए अब राज्य सरकार ने CBI जांच की अनुशंसा कर दी है।

फिलहाल पूरे बिहार की निगाहें इस जांच पर टिकी हैं, और सवाल यही है—क्या पीड़िता को इंसाफ मिलेगा?

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM