जहानाबाद पुलिस का अभियान जारी, 11 गिरफ्तार, 24 वारंटियों का रिकॉल

जहानाबाद पुलिस का अभियान जारी, 11 गिरफ्तार, 24 वारंटियों का रिकॉल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 2:57:00 PM

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शराब तस्करी, शराब सेवन, चोरी तथा वारंटी मामलों से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी सूची के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में सेसपुर बेलदारी निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं काको थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में महेंद्र मांझी एवं सर्वजीत मांझी को गिरफ्तार किया गया, जिन पर शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त रहने का आरोप है। पाली थाना क्षेत्र से ललिता देवी को भी अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मखदुमपुर थाना क्षेत्र से मो. शमीम अंसारी, काको थाना क्षेत्र से संजीत कुमार एवं नंदन कुमार, परसबिगहा थाना क्षेत्र से त्रिवेणी यादव और चंदन कुमार तथा कड़ौना थाना क्षेत्र से दीपक मांझी को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया। वहीं भेलावर थाना क्षेत्र से डोमन यादव को एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से विशेष अभियान चलाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 24 वारंटियों का रिकॉल किया गया है, जबकि दो अभियुक्तों को अनुसंधानकर्ता द्वारा बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत बंधपत्र पर मुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, अवैध शराब के कारोबार तथा असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM