जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार और हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 12:23:00 PM

जहानाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार और हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला वार्ड संख्या-18 निवासी सत्यम कुमार, पिता श्रीकांत शर्मा, अवैध स्मैक के कारोबार में संलिप्त है और अपने पास अवैध हथियार भी रखता है। 

सूचना के सत्यापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद की मौजूदगी में थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रामचंद्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बिमलेंदु प्रकाश तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सत्यम कुमार की कमर से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद की, जिसके मैगजीन में दो जिंदा कारतूस मिले। वहीं उसकी जेब की तलाशी लेने पर 5.13 ग्राम स्मैक तथा एक एप्पल मोबाइल, एक रेडमी मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

पुलिस ने सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM