जहानाबाद: सदर अस्पताल में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरा मजदूर, PMCH रेफर, ठेकेदार और मुंशी पर बड़ा आरोप

जहानाबाद। सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी भवन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई पर कार्य कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जहानाबाद: सदर अस्पताल में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरा मजदूर, PMCH रेफर, ठेकेदार और मुंशी पर बड़ा आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 29, 2026, 3:09:00 PM

जहानाबाद। सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी भवन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई पर कार्य कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात लगभग 11 बजे की है। घायल मजदूर की पहचान जगन्नाथ कुमार के रूप में हुई है, जो निर्माणाधीन भवन में ऊंचाई पर बने बांस-बल्ले की स्कैफोल्डिंग पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया।

सहकर्मी मजदूरों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट एवं अंदरूनी क्षति की आशंका जताई। सीटी स्कैन एवं उन्नत उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। तीसरी बार हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। 

स्थानीय लोगों एवं मजदूरों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पहला हादसा नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो मजदूर ऊंचाई से गिरकर घायल हो चुके हैं, जिनमें से एक को पटना रेफर करना पड़ा था।

आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और सुरक्षा जाल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होने से मजदूरों की जान जोखिम में बनी हुई है।

हादसे को दबाने की कोशिश का आरोप।कुछ मजदूरों ने ठेकेदार और मुंशी पर हादसे की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद मामले को सार्वजनिक नहीं होने देने के लिए साथी मजदूरों को चुप रहने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि अस्पताल में इलाज की पर्ची बनवाते समय घायल मजदूर का पूरा पता दर्ज नहीं कराया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

प्रशासन या निर्माण एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लगातार हो रहे हादसों के बीच निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बरुण कुमार, जहानाबाद

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM