पहले घर की लाइट बंद किया, फिर घर में घुसकर किया हमला, एक की मौत, कई घायल

पहले घर की लाइट बंद किया, फिर घर में घुसकर किया हमला, एक की मौत, कई घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 6:31:00 PM

राज्य के जमुई जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां हथियार बंद बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल बताएं जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने शातिर तरीका अपनाया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में अपराधियों ने खूनी खेल खेला। बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे के पुराने विवाद को लेकर वासुदेव यादव ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक घर में हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वासुदेव यादव की भूमि के मामले में दिनेश यादव के परिवार से पुरानी अदावत चल रही थी। रविवार की रात वासुदेव यादव ने पहले मृतका के घर की बिजली की सप्लाई को काट दिया फिर तलवार, टांगी और अन्य हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। प्राप्त खबर के अनुसार इस दौरान दो तीन राउंट फायरिंग भी की गयी। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने घर में शादी के लिए रखे गए जेवर और मोबाइल फोन की भी लूट कर ली।

सोमवार को इस खूनी वारदात में दर्दनाक मोड तब आ गया, जब हमले में गंभीर रूप से घायल बेबी देवी ने दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि हमले में बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जमुई से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम का माहौल है. हमले में बेबी देवी समेत छह लोग घायल हुए थे. सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झाझा ले जाया गया, जहां से बेबी देवी, सुहागा देवी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी और सुबोध कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया था. वहां से बेबी देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के समय परिवार के मुखिया दिनेश यादव अपनी बेटी काजल कुमारी की एक जुलाई को होने वाली शादी की खरीदारी के लिए झाझा बाजार गए हुए थे.

इधर मृतका के घरवालों का कहना है कि मारपीट के दौरान चलाई गई गोली उसकी मां सुहागा देवी के पैर में लगी. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे. वहीं बेबी देवी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने दादपुर गांव के समीप झाझा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. बेबी देवी की मौत के बाद अब यह मामला और गंभीर हो गया है तथा पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है। 

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM