पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन, कहा-पार्टी को मजबूत करूंगा

जिला जदयू कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के उपलक्ष्य में एक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो तथा मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया।

पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन, कहा-पार्टी को मजबूत करूंगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 8:44:00 PM

जिला जदयू कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के उपलक्ष्य में एक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो तथा मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया।

 दूसरे दल के मुकेश साह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज सुमित सिंह की उपस्थिति में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिला जदयू के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान अंगवस्त्र तथा बुके, फूलमाला से सम्मानित किया। 

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूर्णतः करूंगा और संगठन को जमुई ही नहीं पूरे प्रदेश में मजबूत करूंगा। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग को कभी भी कोई दिक्कत हो आपलोग के बीच दिन रात मैं खड़ा रहूंगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, युवा प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, जदयू नेता हरिओम कुशवाहा, सकलदेव दास,नवीन ठाकुर, भोला खान, नौशाद कय्यूम,युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दरोगी यादव, जिला सचिव राजेश सिंह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, सोनो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, मनोहर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM