यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना

यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 6:07:00 PM

जिला मुख्यालय में साइबर अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सरकारी अधिकारियों और डॉक्टरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज सदर अस्पताल से सामने आया है, जहाँ तैनात एक सरकारी डॉक्टर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचित से 40 हजार रूपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने इतने पर ही बस नहीं किया, बल्कि दोबारा ब्लू डार्ट का एजेंट बनकर और पैसे ऐंठने की कोशिश भी की। पीड़ित डॉक्टर ने इस संबंध में गोपालगंज साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. संतोष कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। अकाउंट हैक करने के बाद ठगों ने डॉक्टर की प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हुए उनके परिचितों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। ठगों ने डॉक्टर बनकर मैसेज में लिखा, "मेरा UPI काम नहीं कर रहा है और मुझे बेहद जरूरी काम के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता है। डॉक्टर का मैसेज समझकर एक परिचित झांसे में आ गया और उसने ठगों द्वारा दिए गए नंबर पर तुरंत 40 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए।

पहली बार में 40 हजार रूपये ऐंठने के बाद भी साइबर अपराधियों का मन नहीं भरा। उन्होंने पीड़ित के परिचित को दोबारा फोन किया और खुद को 'ब्लू डार्ट एक्सप्रेस' कूरियर कंपनी का एजेंट बताते हुए और रुपयों की मांग की। हालांकि, इस बार परिचित को शक हो गया और अपराधियों की यह दूसरी चाल नाकाम रही। जब डॉक्टर को अपने अकाउंट हैकिंग और ठगी की भनक लगी, तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित डॉ. संतोष कुमार ने तत्काल गोपालगंज साइबर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की लिखित जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और UPI ट्रांजैक्शन आईडी के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साइबर थाना पुलिस आवेदन मिलते ही मामले की तकनीकी जांच और अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।

इस घटना के बाद साइबर पुलिस ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। यदि आपका कोई करीबी, दोस्त या अधिकारी व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर अचानक पैसों की मांग करता है, तो बिना फोन पर बात किए या सीधे मिले पैसे ट्रांसफर न करें। टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें: अपने व्हाट्सएप की सुरक्षा के लिए सेटिंग में जाकर 'Two-Step Verification' को हमेशा ऑन रखें। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत नजदीकी साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM